राज्य
13-Feb-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) जिले में तैनात पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी ने बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव की आर्थिक मदद कर मानवीय पहल का उदाहरण पेश किया है। एएसपी देहात अनुज चौधरी ने अपने सैलरी खाते से 51 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर करने की घोषणा की, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। चेक बाउंस मामले में जेल में हैं अभिनेता बता दें कि हास्य अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके पास बकाया राशि चुकाने के लिए पर्याप्त धन नहीं है। ऐसे में कई फिल्मी हस्तियां भी उनकी मदद के लिए आगे आई हैं। “हमें हंसाने वालों को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए” अनुज चौधरी ने कहा कि राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने वर्षों तक लोगों को हंसाया और कठिन समय में मुस्कुराने की वजह दी। ऐसे कलाकारों को मुश्किल दौर में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से अभिनेता की कॉमेडी से प्रभावित हैं और उनकी कई फिल्में देख चुके हैं। एएसपी ने कहा, “यह राशि भले ही बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन मैं अपनी ओर से जो संभव है, वह कर रहा हूं।” उन्होंने राजपाल यादव के एक कथन का जिक्र करते हुए कहा कि जीवन का एक सेकेंड भी व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए, क्योंकि बीता समय वापस नहीं आता। पहलवान से बने पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी पहलवान से पुलिस अधिकारी बने हैं और अपनी अलग कार्यशैली के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह पहले संभल जिले में हुए दंगों के दौरान भी सुर्खियों में आए थे। सोशल मीडिया पर हो रही सराहना एएसपी द्वारा की गई इस मदद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस मानवीय कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं और इसे प्रेरणादायक पहल बता रहे हैं।