- एमपी में हो रहा गेंग सक्रिय, अशोकनगर के व्यापारी से की थी दस करोड़ की मांग इन्दौर (ईएमएस) रंगदारी के लिए कुख्यात अंतराष्ट्रीय लारेंस बिश्नोई गेंग ने मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इन्दौर में भी अपनी आमद दर्ज करा दी है। इन्दौर में लारेंस बिश्नोई गेंग की इंट्री वाया महू हुई है जहां उसके एक गुर्गे ने एक व्यापारी को पांच करोड़ की फिरोती हेतु फोन पर व्हाट्सएप काल किया। व्यापारी का महू में एक अस्पताल और रिसार्ट है और वे ठेकेदारी का कार्य करते हैं। ज्ञात हो कि रंगदारी के लिए कुख्यात इस अंतराष्ट्रीय लारेंस बिश्नोई गेंग की निगाह में अब मध्यप्रदेश भी चढ़ गया है जिसके चलते महू के व्यापारी से पांच करोड़ फिरौती मांगने से पहले कल अशोक नगर के एक व्यापारी अंकित अग्रवाल से इस गिरोह के गुर्गे ने दस करोड़ रुपए की मांग की थी जिसकी सूचना अंकित अग्रवाल में अशोकनगर थाना पुलिस को दी। वहीं अब इन्दौर के समीप महू के व्यापारी को किसी बाक्सर नामक व्यक्ति ने वाट्सएप पर काल कर खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता धमकी देते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की। व्यापारी ने स्वजनों को मामले की जानकारी दें थाना किशनगंज में लिखित आवेदन देकर पूरी घटना बताई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। ग्रामीण पुलिस अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले फोन नंबर की जांच कर जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही इसकी भी पुष्टि की जा रही है कि मामला किसी गैंग से संबंधित है भी अथवा नहीं।