क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के उस्मानपुर में सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने असद गैंग के सरगना सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। सभी मेरठ में हुई एक हत्या मामले में वांटेड थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार भी बरमाद किए हैं। दिल्ली के उस्मानपुर में आज सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। गोलियों की यह आवाज पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की थी। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक असद गैंग का सरगना भी शामिल है। तीनों अपराधी मेरठ में हुई एक हत्या मामले में वांटेड थे, जिसकी तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शक्करपुर की टीम को इनपुट मिला था कि मेरठ के नामी असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है। इस इनपुट के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाया था। जैसे ही तीनों बदमाश एक बाइक पर आते दिखे तीनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की फायरिंग में तीनों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। वहीं बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में एक गोली एक एसआई को छूते हुए निकली गई। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से कारण एसआई बाल-बाल बचे गए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/13/फरवरी/2026