जबलपुर (ईएमएस)। बैतूल जिले के ग्राम उड़दन में स्थित सतलोक आश्रम में जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के 39 वें बोध दिवस के उपलक्ष्य में 15 फरवरी से महाविशाल समागम का शुभारंभ संत गरीबदास जी महाराज की अमरवाणी के पाठ से शुरू होगा ,इस महाविशाल तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। आश्रम में आने वाले लाखो श्रद्धालुओं के लिए रहने, खाने, सोने की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही है। भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बड़े-बड़े स्थाई शेड की व्यवस्था है। साथ ही भंडारे में सब्जी-पूड़ी,दाल-चावल व शुद्ध देशी घी से बने बूंदी के लड्डू व जलेबी का प्रसाद वितरित किया जाएगा जिसके लिए भंडार गृह में आटा, दाल, चावल, शक्कर, मैदा आदि सामग्री का भरपूर स्टॉक किया जा चुका है। सेवादार अपनी अपनी सेवाओं में लग चुके है, ओर आश्रम की साफ सफाई व सजावट का कार्य लगातार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई लाखो लोग आकर भंडारा प्राप्त करेंगे। आश्रम के सेवादारों ने बताया कि 17 फरवरी 1988 को धरती पर अवतार संत रामपाल जी महाराज जी को स्वामी रामदेवानंद जी महाराज जी से नामदीक्षा मिली थी ऐसे महापुरुष जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी का इस वर्ष 39 वां बोध दिवस है तो इस उपलक्ष्य में पूरे धूम धाम से सतलोक आश्रम उड़दन, बैतूल में ये भव्य समागम मनाया जाएगा। इस महाविशाल समागम का आयोजन जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के पावन सानिध्य में किया जा रहा है। जिसमें आदरणीय संत गरीब दास जी महाराज की अमरवाणी सहित, दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर, देहदान शिविर, आध्यात्मिक प्रदर्शनी जैसे कई भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए संत रामपाल जी महाराज जी की सर्व संगत की ओर से सर्व धर्म प्रेमी जनता/समस्त मानव समाज को इस पापनाशक भंडारे में आने के लिए खुला निमंत्रण दिया गया है। कृपया इस भव्य महाविशाल समागम में आए और अपने पुण्य कर्म बनाएं। सुनील साहू / मोनिका / 13 फरवरी 2026