क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


दतिया (ईएमएस) | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को जिला न्यायालय दतिया के सभा कक्ष में अधिवक्ताओं के साथ दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया बैठक के प्रारंभ में प्रधान जिला एवं सूचना न्यायाधीश द्वारा श्री शिवराज सिंह जाट अध्यक्ष जिलाअधिवक्ता संघ को वर्ष 2025 में आयोजित नेशनल लोक अदालत में सहयोग किये जाने हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं को आगामी नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 की जानकारी देकर कहा कि विगत लोक अदालतों की भांति अधिवक्ता संघ के समस्त सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की उन्होंने मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दवा के प्रकरणों से संबंधित क्लेमेंट अधिवक्ताओं और कंपनी के अधिवक्ताओं से भी बीमा कंपनी के प्रकरणों के साथ-साथ अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों में रुचि लेते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों में राजीनामा करने का सहयोग करने की बात कही। बैठक में न्यायिक स्थापना दतिया के समस्त न्यायाधीशगण एवं निधि पिंटो, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे।