देवरी/सागर (ईएमएस)। म.प्र. भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल के अध्ययन केन्द्र शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी जिला सागर में 13 फरवरी शुक्रवार को क्षेत्रीय केन्द्र निदेशक डॉ. दिवाकर सिंह राजपूत ने अध्ययन केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अध्ययन केन्द्र सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रहा है इस बात की उन्होंने प्रशंसा की साथ ही प्रवेश में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। देवरी अध्ययन केन्द्र से संचालित सभी पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की सहभागिता है इस बात की भी उन्होंने सराहना की और महाविद्यालय में संचालित विश्वविद्यालय की परीक्षा का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर अध्ययन केन्द्र समन्वयक डॉ. जी.आर. चौहान ने क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजपूत का स्वागत सम्मान किया। केन्द्राध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने भोज अध्ययन केन्द्र के सुचारू संचालन एवं प्रवेश संख्या बढ़ाने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रो. संतोष कुमार मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, विनोद सोनी, गगन खत्री, पंकज प्रजापति, रश्मि उपाध्याय, शंकर सिंह गौंड़, प्रेमशंकर साहू, एवं राहुल बाल्मीकि मौजूद रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/13/02/2026