क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


- दो आरोपी गिरफ्तार — 18 किलो गांजा जब्त रायपुर(ईएमएस)। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर की गई इस कार्रवाई में करीब 18 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 88 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेंद्र सिंह और झम्मन सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद गुढ़ियारी थाना पुलिस की टीम ने स्टेशन पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी में भारी मात्रा में गांजा मिलने पर दोनों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। सत्यप्रकाश(ईएमएस)13 फरवरी 2026