व्यापार
मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 6 पैसे की बढ़त के साथ ही 93.27 पर बंद हुआ1 इससे पहले आज कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से भी रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.26 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.29 प्रति डॉलर पर खुला। वहीं गत दिवस रुपया दो पैसे मजबूत होकर 93.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 97.72 पर रहा। ईएमएस 16 अप्रैल 2026