मुंबई, (ईएमएस)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे मुंबई के एलटीटी और प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक विशेष ट्रेन सेवाएं चलाएगा। ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है: * एलटीटी-प्रयागराज-एलटीटी साप्ताहिक विशेष (44 सेवाएं) ट्रेन संख्या 04102 साप्ताहिक विशेष, दिनांक 17.02.2026 से दिनांक 14.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन इस प्रकार होगा: (22 सेवाएं) - दिनांक 17.02.2026 से 24.02.2026 और दिनांक 07.04.2026 से 14.04.2026 तक विशेष ट्रेन के रूप में (4 सेवाएं) - दिनांक 03.03.2026 से दिनांक 31.03.2026 तक होली विशेष ट्रेन के रूप में (5 सेवाएं) - ग्रीष्मकालीन विशेष के रूप में दिनांक 21.04.2026 से 14.07.2026 तक (13 सेवाएं) ट्रेन संख्या 04101 साप्ताहिक विशेष, दिनांक 16.02.2026 से दिनांक 13.07.2026 तक प्रत्येक सोमवार को शाम 18:00 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 14:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन इस प्रकार होगा: (22 सेवाएं) - दिनांक 16.02.2026 से दिनांक 23.02.2026 और दिनांक 06.04.2026 से दिनांक 13.04.2026 तक विशेष ट्रेन के रूप में (4 सेवाएं) - दिनांक 02.03.2026 से 30.03.2026 तक होली विशेष ट्रेन के रूप में (5 सेवाएं) - दिनांक 20.04.2026 से दिनांक 13.07.2026 तक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के रूप में (13 सेवाएं) ठहराव: कल्याण, इगतपुरी (केवल 04102 के लिए), नाशिक, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और मानिकपुर। संरचना: 1 एसी-2 टियर, 4 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सेकंड सीटिंग के साथ सामान सह गार्ड ब्रेक वैन। आरक्षण: विशेष ट्रेन संख्या 04102 के लिए बुकिंग दिनांक 14.02.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के अंतर्गत यात्राओं के लिए खुलेगी। एआरपी के बाद की यात्राओं के लिए बुकिंग संबंधित एआरपी तिथियों पर खुलेगी। अनारक्षित कोच के लिए बुकिंग सामान्य शुल्क के साथ यूटीएस प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इन विशेष ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें। संतोष झा- १३ फरवरी/२०२६/ईएमएस