खेल
14-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक और क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। दिल्ली क्रिकेट संघ यानी (डीडीसीए) ने इसके लिए योजना बना ली है। डीडीसीए अध्यक्ष रोहिन जेटली ने कहा कि कि संघ दिल्ली में नए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए जमीन देख रहा है। वह 70 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम बनाना चाहता है। संघ एक नया और विश्वस्तरीय स्टेडिमय बनाना चाहता है। अभी एक ही स्टेडियम होने से असुविधा हो रही है। वर्तमान में दिल्ली में एक ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अरुण जेटली स्टेडियम है। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 41 हजार है। राजधानी में काफी मैच होते हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय के अलावा घरेलू और आईपीएल मुकाबले होते हैं। ऐसे में स्टेडियम होने से परेशानी आ रही है जिससे अब डीडीसीए एक और स्टेडियम बनाना चाहता है जिससे की भविष्य में खेल आयोजनों में बाधा न आये। जेटली ने कहा, हम ऐसा तरीका अपनाएंगे जिससे दोनों स्टेडियम साथ में चालू रहेंगे बोर्ड को लगता है कि अभी ही नहीं, बल्कि आने वाले दो दशकों की मांग को देखते हुए इससे बनाये जाने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, हम सच में एक ऐसे स्टेडियम की तलाश कर रहे हैं, जिसमें लगभग 70,000 लोग बैठ सकें। जो आने वाले समय के अनुसार रहेगा। अरुण जेटली स्टेडियम में हर साल कुछ अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ ही करीब 7-8 आईपीएल मैच होते हैं। महिला प्रीमियर लीग के मैच भी यहीं होते हैं।इसके अलावा डीडीसीए की अब अपनी भी एक टी20 लीग है। उसके मैच भी यहीं होते हैं। इसके साथ ही घरेलू क्रिकेट के कई मैच भी आयोजित किये जाते हैं। स्थानीय मैचों की संख्या तो और भी ज्यादा है। यही कारण है कि डीडीसीए एक बड़े स्टेडियम को बनाने की योजना पर काम कर रहा है। ये भी ध्यान में रखा जाएगा कि गिरजा/ ईएमएस 14 फरवरी 2026