राज्य
14-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के पीरागढ़ी में तिहरे हत्याकांड के आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन ने जिन्न का डर दिखाकर महिलाओं का यौन शोषण किया और आठ लोगों की हत्या की बात कबूल की है। जांच में पता चला कि उसने धनवर्षा के नाम पर महिलाओं को अकेला बुलाया और सल्फास मिलाकर लड्डू खिलाकर पीड़ितों को मारा। पुलिस अब उसके अंतरराज्यीय नेटवर्क और बेनामी संपत्ति की जांच कर रही है। वहीं, जांच में यह भी पता चला है कि झाड़ फूंक के झांसे में आने वाले आठ लोगों की वह अब तक हत्या कर चुका है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि इस घटना में मारी गई महिला लक्ष्मी के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच की गई तो पुलिस को फोन से कई लड़कियों और महिलाओं की ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जिनमें वे झाड़-फूंक या जादू टोना कराने की मुद्रा में बैठी हैं। उनके बाल खुले थे और उनके हाथों में निजी विवरण लिखे कागज थे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/फरवरी/2026