क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। गीता वैल्यूज़ एजुकेशन द्वारा आयोजित कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता में अधिवक्ता आनंद शुक्ला के पुत्र मॉडल स्कूल में कक्षा 9वी में अध्यनरत आदेश शुक्ला ने भाग लेकर उच्च स्थान प्राप्त किया। आदेश इस सफलता व प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित करने का श्रेय अपने पिता को दिया है। अधिवक्ता असीम त्रिवेदी, विनीत टीहंगुनिया, शुभम पाटकर आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी है। सुनील साहू / मोनिका / 14 फरवरी 2026