नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ की। दिल्ली में हुई दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। दिल्ली पुलिस की सराय रोहिल्ला थाना और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने इस मामले में 7 खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस कंपनी से पैसा लूटा गया, उसी का कर्मचारी इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना 7 जनवरी 2026 की है। फर्म का कर्मचारी संदीप स्वामी अपने साथी शिवा के साथ रोहिणी सेक्टर-8 से 60 लाख कैश लेकर करोल बाग स्थित ऑफिस जा रहा था। जैसे ही वे सुभद्रा कॉलोनी के पास पहुंचे। बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गन दिखाकर पूरा कैश लूटकर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ की और मोबाइल कॉल डिटेल्स का विश्लेषण किया। जांच के दौरान शक संदीप के साथी शिवा पर गया। दिल्ली पुलिस की सख्ती से पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसी ने अपने आपराधिक साथियों को कैश ले जाने की पूरी जानकारी दी थी। जिसके बाद लूट की योजना बनाई गई। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/फरवरी/2026