क्षेत्रीय
14-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में आयोजित राष्ट्रीय शहरी एवं रियल एस्टेट विकास कॉन्क्लेव 2026 को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। यह कार्यक्रम आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में हृ्रक्रश्वष्ठष्टह्र द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राम मोहन नायडू भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत ञ्च2047 का लक्ष्य शहरी विकास और रियल एस्टेट क्षेत्र को मजबूत बनाकर ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि देश की शहरी आबादी भले ही 37 प्रतिशत हो, लेकिन शहर जीडीपी में 60 प्रतिशत से अधिक योगदान देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और रेरा के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाने, हरित भवनों और आधुनिक निर्माण तकनीकों को बढ़ावा देने की बात कही। इसके बाद श्री साहू ने भारत मंडपम में नेशनल हाउसिंग बैंक एवं एशिया पैसिफिक यूनियन फॉर हाउसिंग फाइनेंस के सहयोग से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पीएमएवाई-शहरी के तहत 1.22 करोड़ से अधिक आवास बनाए जा चुके हैं और बजट 2026-27 में रुपए18,625 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि आवास वित्त प्रणाली को सुलभ और जन-केंद्रित बनाकर ही ‘सभी के लिए आवास’ का सपना साकार होगा। मनोज राज 14 फरवरी 2026