राज्य
14-Feb-2026


पटना, (ईएमएस)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राज्य में संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर जिलावार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस आशय की सूची जारी करते हुए सभी प्रदेश कांग्रेस कमिटी ऑब्जर्वर को उनके जिले का आवंटन कर दिया गया है जो जिलों में एक हफ्ते तक प्रवास कर वहां संगठन सृजन कार्यक्रम का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। संतोष झा- १४ फरवरी/२०२६/ईएमएस