राज्य
14-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीष सिंह ने गुरुवार को भोपाल में आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश माध्यम के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे वर्तमान में परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। पदभार संभालने के बाद नवागत आयुक्त मनीष सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक प्रभावी और पारदर्शी रूप से पहुँचाना विभाग का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जनहित के कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन और उनके व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया। मनीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए विभाग को और अधिक सक्रिय एवं समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करना होगा। प्रकाश/14 फरवरी 2025