क्षेत्रीय
14-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। बरगी थाना अतंर्गत मानेगांव शराब दुकान के पास एक पिकअप वाहन ने एक ई रिक्शा में साईड से टक्कर मार दी, जिसमें सवार चार सवारी नीचे गिरकर घायल हो गए। बरगी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मदनमहल कृपाल चौक गोरखपुर निवासी 24 वर्षीय देव कुशवाहा गत रात लगभग 11 बजे रोहन की स्कूटी से तथा बुक किए हुए ई रिक्शा में सौरभ साहू, सुशील साहू, जितेन्द्र कोष्टा, राधेश्याम विसेन अपने घर जा रहे थे। ई रिक्शा उसकी स्कूटी के आगे चल रहा था। जैसे ही मानेगांव शराब दुकान के पास पहुंचे, तभी बरगी तरफ से आ रही पिकअप क्रमांक एमपी 19 जीए 4504 के चालक ने ई रिक्शा में साईड से टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा में बैठे जितेन्द्र कोष्टा, सौरभ साहू, राधेश्याम बिसेन, सुशील साहू नीचे गिर गए और चारों को हाथ, पैर एवं शरीर में चोटें आईं है। देव और रोहन ने चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी पिकअप वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125 ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 14 फरवरी 2026