क्षेत्रीय
14-Feb-2026
...


देवरी/सागर ( ईएमएस)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंदिर तिलक वार्ड देवरी द्वारा निकाली जा रही विशाल एवं शाही शिव बारात को लेकर देवरी नगर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आयोजन को और अधिक ऊर्जा तब मिली जब युवा नेता आकाश राजपूत ने स्वयं फ्रंट कैमरा वीडियो रिकॉर्ड कर हर-हर महादेव जय महाकाल का उद्घोष करते हुए समस्त शिव भक्तों एवं नागरिक बंधुओ से शिव बारात में शामिल होने की भावपूर्ण अपील की।आकाश राजपूत, जो कि मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र हैं, अपने सरल, सहज और जमीन से जुड़े अंदाज़ के लिए पहचाने जाते हैं। उनका यह सीधा वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा और यह वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर युवाओं के माध्यम से साझा हो रहा है,और शिवभक्तों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि आकाश राजपूत द्वारा भेजे गए इस वीडियो से कार्यकर्ताओं और भक्तों में नया उत्साह आया है। समिति के सदस्य कई दिनों से शिव बारात की तैयारियों में जुटे हुए हैं और ऐसे समय में एक युवा नेता का इस प्रकार आगे आकर सहयोग करना अत्यंत सराहनीय है।अपने संदेश में आकाश राजपूत ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस विशाल शिव की शाही बारात में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और धार्मिक वातावरण को और भव्य बनाएं।उनका यह निराला और आत्मीय अंदाज़ यही सिद्ध करता है कि वे केवल एक राजनैतिक परिवार से नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़े हुए जनसेवक हैं। निखिल सोधिया/ईएमएस/14/02/2026