राज्य
14-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के विकास खंड जंगल कौड़िया में पुन:निर्मित विकास अधिकारी कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली में वायु गुणवत्ता मानक पर ध्यान दिलाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (14 फरवरी) को अपने एक बयान से सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, गोरखपुर में जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय के उद्धागटन समारोह में दिल्ली के एक्यूआई की तुलना गैस चैंबर से कर दी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की तुलना गैस चैंबर से करते हुए शनिवार को कहा कि उप्र में तेजी से विकास हो रहा है, इसके बावजूद घुटन भरा माहौल नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण नुकसान की है। उन्होंने कहा, आप देखिए यहां का पर्यावरण कितना अच्छा है, कोई प्रदूषण नहीं है। अगर प्रदूषण नहीं है, तो कोई बीमारी भी नहीं है। जब भी प्रदूषण होगा, तो यह फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचाएगा। अगर ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली मशीन खराब हो जाती है, तो पूरा शरीर खराब हो जाएगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/फरवरी/2026