क्षेत्रीय
14-Feb-2026
...


- महाशिवरात्रि पर विश्व शांति के लिए ओम नम: शिवाय का अखंड जाप होगा -108 शिव मंदिरों में होंगे महारूद्राभिषेक नाम जप गुना (ईएमएस)। भगवान शंकर सदाशिव भोलेनाथ हैं, शिवशंकर मात्र जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं।महाशिवरात्रि पर्व पर प्रमुख प्राचीन शिव धामों, शिवालयों में ओम नम: शिवाय महामंत्र के अखंड जाप एवं रूद्राभिषेक के आयोजनों किए जा रहे हैं। विराट हिन्दू उत्सव के प्रमुख संयोजक कैलाश मंथन ने बताया कि परंपरा अनुसार गुना जिले के प्रमुख तीर्थ स्थल केदारनाथ धाम सहित शिवालयों एवं मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की आराधना के तहत महामंत्र ओम नम: शिवाय का अखंंड जाप एवं भोलेनाथ का महारूद्राभिषेक करने का आव्हान भक्तों से किया गया है। कलियुग में कल्याण प्राप्ति का एकमात्र साधन है भगवान का नाम जाप। शिव की आराधना से कल्याण की प्राप्ति होती है। ओम नम: शिवाय कल्याणकारी महामंत्र है सबसे जल्द प्रसन्न होने वाले देव हैं महादेव। ऐसे समय में जब धर्म में पाखंडवाद पनप रहा है लोग कर्मकांड के नाम पर ठगे जा रहे हैं आम जनता के लिए नाम जप सहज सुलभ रास्ता है। भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धा सुमन के साथ उनके महामंत्र ओम नम: शिवाय का जाप सरल साधन है। महादेव की पूजन अर्चन, वंदन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विराट हिन्दू उत्सव समिति एवं चिंतन मंच के प्रमुख कैलाश मंथन में बताया महाशिवरात्रि पर्व पर अंचल के प्रमुख 108 शिव मंदिरों, प्राचीन सिद्ध स्थलों केदारनाथ, मालपुर के महारूद्राभिषेक आयोजनों में भक्तों द्वारा श्रद्धा सहित भगवान शंकर की पूजन कर अभिषेक किया जाएगा। प्रमुख शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमडऩे की संभावना के चलते प्रशासन से सभी सुरक्षा व्यवस्था एवं नियमित विद्युत सप्लाई, साफ सफाई करने की मांग की गई है। हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने कहा कि शिव की आराधना से कल्याण की प्राप्ति होती है। शिव ही कल्याणकारी देवता है। इस दौरान शहर में हनुमान चौराहा, सहस्त्रमुखी महादेव, जयस्तंभ चौराहा, आरटीओ पंचमुखी महादेव, जागेश्वर महादेव जाटपुर, सिद्धेश्वर झिरिया मंदिर, पिपलेश्वर महादेव, अस्पताल परिसर, कैंट चौराहा, शिव मंदिर सहित शहर एवं अंचल में अनेकों मंदिरों में भारी सज्जा एवं भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार पूजन अर्चन, अभिषेक कार्यक्रम होंगे। केदारनाथ सहित प्राचीन स्थलों पर 15 मार्च को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष पुलिस फोर्स तैनाती की मांग की है। हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने कहा कि केदारनाथ, मालपुर, बाघबाघेश्वर-चांचौड़ा सहित जिले के अन्य बड़े शिवमंदिरों एवं धर्मस्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के चाकचौबंद इंतजाम किए जाएं। ईएमएस, 14 फरवरी, 2026