14-Feb-2026
...


- विधानसभा में बजट सत्र में मंजूरी के लिए आ सकता प्रस्ताव भोपाल(ईएमएस)। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में 24 घंटे मॉल, रेस्टारेंट, आईटी सेक्टर, प्रमुख बाजार, बिजनेस सेंटर खुले रहेंगे। इसे नाइट कल्चर कहा जाता है, जिसे लेकर श्रम विभाग ने प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। ये प्रस्ताव विधानसभा के बजट सत्र में मंजूरी के लिए आ सकता है। कैट के एमपी अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि अगर इस प्रस्ताव को अगर मंजूरी मिल जाती है, तो मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था अब 24 घंटे दौडऩे लगेगी। साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पता चला है कि पहले दौर की चर्चा में सैद्धांतिक सहमति भी बन गई है। कैट इसका स्वागत करता है। इस प्रस्ताव के फैसले के बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना के बाद मध्यप्रदेश सातवां राज्य बन जाएगा।