क्षेत्रीय
14-Feb-2026
...


:: व्हील ऑफ फॉर्च्यून के मंच पर अक्षय कुमार ने मृणाल के रिलेशनशिप स्टेटस पर ली चुटकी, दर्शक हुए लोटपोट :: मुंबई (ईएमएस)। बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के आगामी एपिसोड में मृणाल ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। शो के होस्ट अक्षय कुमार के साथ मजेदार बातचीत के दौरान मृणाल ने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल सिंगल हैं। एपिसोड में मृणाल ठाकुर अपनी टीम (सिद्धांत चतुर्वेदी और निर्देशक रवि उदयावर) के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुँची थीं। मस्ती भरे माहौल के बीच होस्ट अक्षय कुमार ने मृणाल से पूछा, मृणाल, आपके बारे में सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा है, अभी स्टेटस क्या है आपका? इस पर मृणाल ने बिना झिझक मुस्कुराते हुए जवाब दिया, सिंगल, मिंगल के लिए तैयार। उनके इस बेबाक बयान ने सेट पर मौजूद दर्शकों को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। :: जब दर्शक ने कहा- सर, मैं शादीशुदा हूँ :: मस्ती का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। अक्षय कुमार ने मृणाल के जवाब पर चुटकी लेते हुए दर्शकों में से एक व्यक्ति को खड़ा होने के लिए कहा। अक्षय की मंशा भांपते हुए उस व्यक्ति ने तुरंत सफाई दी कि वह शादीशुदा है। इस पर अक्षय ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में कहा, भाई, मैं तुम्हें मिंगल करने के लिए नहीं बुला रहा था। अक्षय की इस टाइमिंग ने पूरे माहौल को हंसी से सराबोर कर दिया। :: सोनी लिव पर दिखेगा एंटरटेनमेंट का डोज :: यह विशेष एपिसोड न केवल मनोरंजन से भरा है, बल्कि अक्षय कुमार और युवा सितारों के बीच की शानदार केमिस्ट्री को भी दर्शाता है। मृणाल का यह स्वीकारोक्ति भरा अंदाज उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। व्हील ऑफ फॉर्च्यून का यह एपिसोड सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर प्रसारित होगा। प्रकाश/14 फरवरी 2025