अंतर्राष्ट्रीय
14-Feb-2026


भारत से रिश्तों में बांग्लादेश का हित जरूरी ढाका(ईएमएस)। बांग्लादेश आम चुनाव में जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अध्यक्ष तारिक रहमान ने पहली बार मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश रिश्तों से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश के हितों को सबसे ऊपर रखेंगे। तारिक रहमान ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि रास्ते और विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन देश के हित में सभी को साथ रहना होगा। उनके मुताबिक, राष्ट्रीय एकता ही देश की ताकत है और बंटवारा कमजोरी। तारिक ने कहा कि आज से देश में सच्चे अर्थों में आजादी और अधिकार बहाल हुए हैं। उन्होंने बांग्लादेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि लोगों ने सभी मुश्किलों को पार कर देश में लोकतंत्र की राह बनाई है। बीएनपी अध्यक्ष ने कहा कि देश अब एक नई शुरुआत करने जा रहा है, लेकिन उसे एक कमजोर अर्थव्यवस्था, कमजोर संविधान और खराब कानून-व्यवस्था जैसी चुनौतियों का सामना करना होगा। तारिक रहमान ने कहा कि डेढ़ दशक से ज्यादा समय बाद जनता के सीधे वोट से ऐसी संसद और सरकार बनी है, जो लोगों के लिए जवाबदेह होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी बुरी ताकत को दोबारा तानाशाह बनने से रोकने और देश को बचाने के लिए सभी को एकजुट रहना होगा और जनता की इच्छा का सम्मान करना होगा। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में कुल 51 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। रिजल्ट चाहे जो भी रहे हों, उन्होंने सभी पार्टियों को बधाई दी। राजनीतिक दल ही लोकतंत्र की असली ताकत तारिक ने कहा कि लोकतांत्रिक सिस्टम में राजनीतिक दल ही लोकतंत्र की असली ताकत होते हैं। अगर सरकार और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएं, तो देश में लोकतंत्र मजबूत होगा। आखिर में उन्होंने चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्र निर्माण की प्रोसेस हिस्सा लेने और सुझाव देने की अपील की। विनोद उपाध्याय / 14 फरवरी, 2026