क्षेत्रीय
15-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) राजा मानसिंह तोमर संगीन एवं कला विश्वविद्यालय और प्रयास शिक्षा, साहित्य, कला व संगीत पीठ समिति के संयुक्त तत्वावधान में बैजू बावरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि ध्रुपद गायन शैली पर केंद्रित इस संगीत महोत्सव का शुभारंभ 17 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से विश्वविद्यालय के तानसेन सभागार में होगा, जो कि तीन दिन तक चलेगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश के विख्यात संगीतज्ञ शिरकत कर, गायन की ध्रुपद व धमार शैलियों पर अपने विचार रखेंगे, जिनमें पद्मश्री प्राप्त कलाकार भी शामिल हैं।