क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। जिले में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुराने बस स्टैंड इलाके में दबिश देकर एक सटोरिया को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक नेता का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से सट्टा लिखने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओम प्रकाश साहू, निवासी शांतिनगर कांकेर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 1500 रुपये नगद, सट्टा पट्टी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में उसने सट्टा लिखने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ईएमएस(राकेश गुप्ता)15 फरवरी 2026