राज्य
15-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अब ढलान पर है और दिन में तापमान बढ़ रहा है। आईएमडी के अनुसार 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आज हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी ढलान पर है। बर्फीली हवाएं भी धीरे-धीरे कम हो रही हैं और दिन में तेज धूप निकलने से गर्माहट का एहसास हो रहा है। आईएमडी के अनुसार 20 फरवरी तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावन जताई है। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली का मौसम शुष्क रहेगा और दिन में तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी का एहसास होगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है। 17 और 18 फरवरी को बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी एक्यूआई 200 के पार बना हुआ है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/फरवरी/2026