नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत के सेना चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी 1619 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। सेना चीफ के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। यह दौरा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के बढ़ते सुरक्षा सहयोग को और बढ़ावा भी देगा। भारत के सेना चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी 1619 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। इस दौरान उपेंद्र द्विवेदी वहां के सेना प्रमुख से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरे का मकसद भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। साथ ही दोनों देशों के बीच बढ़ती सामरिक साझेदारी को नई दिशा देना है। सेना चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। सेना चीफ का आधुनिक युद्ध, मल्टी-डोमेन ऑपरेशन और संयुक्त सैन्य क्षमता बढ़ाने पर फोकस रहेगा। यह दौरा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के बढ़ते सुरक्षा सहयोग को और बढ़ावा भी देगा। यह दौरा रक्षा सहयोग को और बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा में संयुक्त रूप से योगदान देने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/फरवरी/2026