क्षेत्रीय
कांकेर(ईएमएस)। जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने अंतागढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि सौरभ नुरेटी (23 वर्ष), निवासी धुमसीमुन्डा, ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन शिरा (कर्नाटक) में मिली, जहां पहुंचकर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर अंतागढ़ ले आई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। ईएमएस(राकेश गुप्ता)15 फरवरी 2026