क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


ब्यावरा| शहर के अंजनीलाल मंदिर धाम पर महाशिवरात्रि पर रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या के साथ कलाकार ओघड़ व शिव बनकर प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या में उज्जैन के म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुत देंगे। यूट्यूब पर बहुचर्चित शंकरा ट्रांस फेम राजेश श्रीवास अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। मंदिर ट्रस्ट परिवार ने बताया कि रविवार को महाशिवरात्रि पर भजन संध्या में विभिन्न कलाकारों की भजन, नृत्य के साथ अन्य प्रस्तुति दी जाएगी। उज्जैन के म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य विवेक भारद्वाज ने बताया कि ग्रुप के 15 कलाकार अपनी प्रस्तुति देने ब्यावरा आ रहे है। इस दौरान शंकरा ट्रांस फेम राजेश श्रीवास की विशेष प्रस्तुति के साथ ही शिव रूप में अपनी मनमोहक प्रस्तुति देने वाले प्रसिद्ध कलाकार अमित भंडारी भी शामिल रहेगे। महाशिवरात्रि की विशेष महाआरती शाम 7.30 बजे होगी। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट परिवार द्वारा बड़ी संख्या में श्रोताओं से भजन संध्या में शामिल होने की अपील की है। -निखिल /ब्यावरा /15 /2 /2026