कांकेर(ईएमएस)। जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र में एनीकट का लोहे का गेट चोरी कर ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार बनसागर निवासी संदीप कुंजाम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नकटी नदी पर बने एनीकट का लोहे का गेट चोरी कर लिया गया। सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक से किशनपुर होते हुए नरहरपुर की ओर भागे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर तलाश शुरू की और नरहरपुर क्षेत्र में दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी अजीत कुमार कल्लों (21 वर्ष) और उसके नाबालिग साथी ने करीब 4 हजार रुपये कीमत का गेट चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ईएमएस(राकेश गुप्ता)15 फरवरी 2026