क्षेत्रीय
पटना, (ईएमएस)। पटना जिले के फतुहा थाना इलाके में एनएच-30ए पर सोनारू गांव के पास एक सड़क हादसे में 65 साल के जयनंदन ठाकुर की मौत हो गई। सैलून में काम पर जाते समय उन्हें एक अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एनएमसीएच) भेज दिया है और गाड़ी की तलाश कर रही है। फतुहा एसएचओ, सदानंद साह ने कहा, जयनंदन नालंदा जिले के अशरफपुर के रहने वाले थे। जब हादसा हुआ तो वह अपने घर से काम पर लौट रहे थे। पुलिस को मौके पर नाई के औजारों से भरा एक बैग मिला, जिससे पीड़ित की पहचान करने में मदद मिली। संतोष झा- १५ फरवरी/२०२६/ईएमएस