बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास से हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने निवास कोनी में भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने चुनाव में विजय के बाद आशीर्वाद प्राप्त किया। त्रिलोक श्रीवास ने मांडवी भारद्वाज की जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं और विधि क्षेत्र में सक्रिय अन्य महिलाओं के मनोबल को बढ़ाएगा। उन्होंने उनसे समाज के निर्बल, असहाय और निर्दोष लोगों को पर्याप्त सहयोग देने का अनुरोध किया। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज, संभागीय श्रीवास समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, सचिव चंद्रमणि श्रीवास, सहसचिव सुमित श्रीवास सहित विकास, नवीन, निखिल, लक्ष्मी, शुभम, राजेश, मोहन जयसवाल, मुकेश अग्रवाल और पिंटू शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मनोज राज 15 फरवरी 2026