क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। आधारशिला विद्या मंदिर में केजी-2 के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुजाता माणिक एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अंशुमन जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। अभिभावक काउंसलर के रूप में डॉ. वर्षा पुरोहित की विशेष उपस्थिति रही। सरस्वती वंदना के साथ आरंभ हुए समारोह में नन्हे बच्चों ने स्वागत गीत, नृत्य, कविता-पाठ और लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास अभिभावकों के लिए गर्व का विषय बना। विद्यालय के संस्थापक एवं कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव एवं रश्मि श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। बच्चों ने ग्रेजुएशन टोपी उछालकर उत्सव को यादगार बना दिया। शिक्षिकाओं वंदना सिंह, प्रतिभा तिवारी, नेहा वाडिया सहित स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। मनोज राज 15 फरवरी 2026