क्षेत्रीय
15-Feb-2026


एक पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत छिंदवाड़ा (ईएमएस)। रविवार की सुबह निगम के दो कर्मचारी आपस में उलझ गए। गाली गलौच से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में तबदील हो गया। जिसके बाद एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी की जमकर पीटाई कर दी। पीडि़त ने कोतवाली थाना पहुंचकर उक्त कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि निगम में वाहन मेंटेनेंस प्रभारी विकास मराठा ने जेसीबी चालक सूरज मोखलगाय के साथ मारपीट की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार की सुबह जेसीबी चालक सूरज मोखलगाय कचरा गाड़ी खाली करने कचरा घर गया था। कचरा खाली करने के बाद उसने जेसीबी मेंटेनेंस के लिए मेंटेनेंस प्रभारी विकास मराठा को वाहन सुधाने की बात कहीं। जिस पर वह सूरज के उपर भडक गए और गाली गलौच करने लगे। गली गलौच से शुरू हुए विवाद ने चंद मिनटों में ही मारपीट में तबदील हो गया। पीडि़त ने बताया है कि विकास ने वाहन खुद सुधारवा ले बोलते हुए उसके साथ मारपीट की है। जिसमें वह भूरी तरह से घायल हो गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने विकास के खिलाफ मारपीट व गाली गलौच की धार पर मामला दर्ज किया है। ईएमएस/मोहने / 15 फरवरी 2026