क्षेत्रीय
16-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | कांफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) यंग इंडियंस (वाईआइ) ग्वालियर चैप्टर की ओर से हेल्थ मिशन के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन 17 फरवरी को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक रंग महल गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है। वाईआइ हेल्थ मिशन के माध्यम से स्ताय नागरूकता, रक्तदान, फिटनेस और जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाते हैं। इसी क्रम में यह आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी की टीम मौजूद रहेगी, जो रक्तदाता का परीक्षण करने के बाद, ब्लड निकालेगी।