क्षेत्रीय
15-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सांसद बंटी साहू ने रविवार को सपरिवार विभिन्न मंदिरों में जाकर विधि विधान से अभिषेक पूजन किया। श्रद्धाभाव से उन्होंने यहंा परिवार सहित माथाटेका और शिवरात्रि की सभी केा शुभकामनाएं देते हुए बधाईयां दी। सांसद ने पातालेश्वर और महाकाल में की पूजा अर्चना कर फलाहारी भंडारे का वितरण किया। पातालेश्वर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और मोक्षधाम में स्थित महाकाल मंदिर सांसद पहुंचे। पातालेश्वर धाम में सांसद के हाथों से प्रसाद पाकर श्रद्धालुओं में खुशी देखी गई। सांसद ने शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से नगर शक्ति पीठ बड़ी माता मंदिर समिति को एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह का चेक मंदिर निर्माण के लिए दिया। सांसद महात्मा गांधी वार्ड नं. 16 में शिवधाम मंदिर कुसमेली में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा के कार्यक्रम में शामिल होकर महाराजश्री का आर्शीवाद लिया और कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल,रोहित पोफली, रिजवान कुरैशी, अलकेश लांबा, रवि मालवी, बिट्टू मंडराह, अन्नू आनंद चौरसिया आदि मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने / 15 फरवरी 2026