छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पदाधिकारियों के साथ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शनकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना किए। शहर के विभिन्न शिवालय में दर्शन पूजन के पश्चात सभी पातालेश्वर धाम पहुंचे। जहां विशेष पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। यादव ने साथी पदाधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न भंडारों में सेवा कार्य किए। इस मौके पर जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भारत घई, धर्मेन्द्र मिगलानी, दीपक कोल्हे, राकेश माईकल पहाडे, अरूण गद्रे, लोकेश यादव, निन्ना शुक्ला, अनीश पटेल, अभिषेक वर्मा, तरूण सोनी, भीम चौरे, शैलेन्द्र मालवी आदि भी उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने / 15 फरवरी 2026