क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कांग्रेस पदाधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थित शिव मंदिरों में माथा टेका और पूजा अर्चना की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे के नेतृत्व में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से शिव मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका, पूजन अर्चन की साथ ही शहर में आयोजित भंडारों में सम्मिलित होकर सेवाएं दी। कार्यक्रम में सोनू मागो, नितिन उपाध्याय, पप्पू यादव, अजय सिन्हा, दिगम्बर ठाकरे, दीपक यादव, आशीष चौधरी सहित अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने / 15 फरवरी 2026