क्षेत्रीय
15-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, छिंदवाड़ा नगर इकाई ने महाशिवरात्रि पर पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष सेवा कार्य किया। इस अवसर पर परिषद् की गतिविधि सेवार्थ विद्यार्थी एवं विकासार्थ विद्यार्थियों के माध्यम से मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से नि:शुल्क पेपर बैग वितरण एवं स्वच्छता संबंधी पहल संचालित की गई। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं से प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक चेतना का प्रसार करना रहा। इस अवसर पर स्वच्छता एंबेसडर बादल भारद्वाज के साथ ही नगर निगम की समस्त स्वच्छता टीम ने भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। एबीवीपी के जिला संयोजक पियूष श्रीवास, प्रांत सह मंत्री मोहित देहरिया, नगर स्स्नष्ठ प्रमुख सुशील श्रीवास, नगर स्स्नस् प्रमुख अमन भावरकर, नगर सह मंत्री जय सोलंकी, शक्ति प्रजापति, राधिका साहू, मोहित प्रजापति, हिमांशु राजपूत आदि मौजूद रहे। भविष्य में भी ऐसे सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प सभी ने लिया। ईएमएस/मोहने / 15 फरवरी 2026