क्षेत्रीय
15-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिला कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ का विस्तार किय गया है। प्रकोष्ठ में तीन ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। चौरई, चांद व बिछुआ ब्लॉक में ये मनोनयर किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से सतत व सक्रिय रूप से सहकारिता के क्षेत्र में फैली अनियमितताओं को उजागर करने के साथ ही जनहित में कार्य करने की अपेक्षा की है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे,चौरई विधायक सुजीत चौधरी व चौरई विधानसभा प्रभारी अशोक तिवारी की सहमति उपरांत जिला कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जय सक्सेना के द्वारा चौरई, चांद एवं बिछुआ ब्लॉक में अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। चौरई ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कुपर्दा निवासी पंकज वर्मा, चांद ब्लॉक अध्यक्ष पद पर फिरोज अंसारी, व बिछुआ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर द्वारपाल मालवीय मनोनीत किए गए हैं। ईएमएस/मोहने / 15 फरवरी 2026