छिंदवाड़ा (ईएमएस)। वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई का वार्षिक सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह 22 फरवरी को होगा। इसमें सांसद विवेक बंटी साहू मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण शाह और प्रदेश संगठन महामंत्री विजय झांझरी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिला इकाई अध्यक्ष अनिल सिंघई ने बताया कि इस वार्षिक सम्मेलन में नगर जिले की सभी तहसीलों के आजीवन सदस्य और पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाज सेवी श्री श्रीनाथ अग्रवाल को वैश्य विभूति सम्मान, चौरई की नगरपालिकाध्यक्ष पूर्णिमा शरद कुमार जैन को वैश्य गौरव सम्मान, मंजू राजेशप्रकाश नेमा को वैश्य साधना सम्मान,तथा अमरवाड़ा के डॉ. शरद कुमार सोनी को वैश्य संजीवनी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । ईएमएस/मोहने / 15 फरवरी 2026