क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा ने विश्व पुस्तक दान दिवस के अवसर पर खजरी चौक स्थित ज्ञान ई लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की। जिले के दूर दराज से आने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह पुस्तकें अध्ययन के लिए दी गईं। अध्यक्ष विनोद तिवारी, सचिव निलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रूपल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। बैंक अधिकारी मृदुल अग्रवाल ने भी अपने परिवार के साथ पहुंचकर ज्ञान ई लाइब्रेरी हेतु बड़ी संख्या में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में काम आने बाली पुस्तकें भेट की। ईएमएस/मोहने / 15 फरवरी 2026