क्षेत्रीय
16-Feb-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के ग्राम बलौदा-कोरबा मार्ग पर कनकी नहर ब्रिज के पास एक कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में जाकर पेड़ से टकरा नीचे पलट गई। कार ग्राम पंतोरा की ओर से लौट रही थी, जिसमें एकमात्र चालक था। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल भेजा। बताया जा रहा हैं की घटना के दौरान कुछ राहगीर कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।