राज्य
16-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने पश्चिमी दिल्ली में अवैध दवाओं की सप्लाई करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। जांच के दौरान दुकान मालिक विनय मल्होत्रा को हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पश्चिमी दिल्ली में अवैध दवाओं की सप्लाई करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो मेडिकल स्टोर मालिकों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने इसे इंटर-एजेंसी तालमेल का बेहतरीन उदाहरण बताया है। पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर 2025 को एएनटीएफ की टीम को सूचना मिली कि दिल्ली के एक मेडिकल स्टोर पर बिना वैध पर्चे के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ड्रग कंट्रोलर विभाग के साथ मिलकर पश्चिम विहार स्थित शिवम मेडिकोज पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान मालिक विनय मल्होत्रा को हिरासत में लिया गया। तलाशी में 3360 ट्रामाडोल कैप्सूल और 84 बोतल कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप बरामद हुई। आरोपी वैध बिल या प्रिस्क्रिप्शन पेश नहीं कर सका, जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/16/फरवरी/2026