17-Feb-2026
...


- एसएसवी कालेज में शिक्षक संघ का पुनर्गठन बड़ी बात यह कि, निर्वाचन से नहीं बल्कि सर्वसम्मिति से हुआ पुनर्गठित भागलपुर,(ईएमएस)| जिले के कहलगांव शहर स्थित शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय में शिक्षक संघ का पुनर्गठन किया गया। कायॅक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्राधानाचार्य डॉ० राजेश कुमार मिश्रा ने किया। इस पुनर्गठन में सबसे महत्वपूर्ण बात यह हुई कि, पूरे संघ के गठन में किसी भी तरह की निर्वाचन की प्रक्रिया नहीं हुई, बल्कि सर्वसम्मिति से संगठन का गठन गठित कर लिया गया। संघ के पदेन शिक्षक प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ० राजेश कुमार मिश्रा, संरक्षक हुए । जबकि अध्यक्ष के रूप में डॉ० संतोष कुमार बने। वहीं उपाध्यक्ष डॉ० अजय कुमार। सचिव डॉ० दिलीप कुमार चौधरी। संयुक्त सचिव उमा शंकर पासवान। कार्यालय सचिव डॉ० तस्लीम आरिफ। कोषाध्यक्ष- नमन कुमार को बनाया गया है। कार्यकारिणी के सदस्यों में डॉ० निकेश कुमार, डॉ० कीर्तिवर्धन, शेखर सुमन,डॉ० सुबोध कुमार, डॉ० बी अमरूनिशा हुए। संघ के पुनगठित पर प्रधानाचार्य डॉ० राजेश कुमार मिश्रा ने संघ के सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए महाविद्यालय के छात्र एवं कर्मियों के सर्वांगीण विकास के लिये सतत कार्यशील रहने का निवेदन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ० संतोष कुमार ,डॉ० अजय कुमार, सचिव डॉ० दिलीप कुमार चौधरी शहीत कई ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर आमांत्रित सदस्य भी उपस्थित थें।