- सोने का भाव 1,53,551 प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,35,207 रुपये प्रति किलो नई दिल्ली (ईएमएस)। सोने और चांदी के वायदा कारोबार में शुरुआत नरमी के साथ हुई। मंगलवार को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम गिरावट के साथ खुले और कारोबार के दौरान भी दबाव में बने रहे। मल्टी कमोडिटी एक्चसेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 1,209 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,551 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,760 रुपये था। इस समय सोना 1,032 रुपये की कमजोरी के साथ 1,53,728 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान इसने 1,53,787 रुपये का उच्च और 1,53,550 रुपये का निचला स्तर छुआ। पिछले महीने सोने ने 1,80,779 रुपये का सर्वोच्च स्तर दर्ज किया था। चांदी के वायदा भाव में भी सुस्ती रही। एमसीएक्स पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट 4,684 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,207 रुपये प्रति किलो पर खुला। पिछला बंद भाव 2,39,891 रुपये था। इस समय यह 4,083 रुपये टूटकर 2,35,808 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन में चांदी ने 2,36,281 रुपये का उच्च और 2,35,206 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस वर्ष चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। वैश्विक बाजार में भी कमजोरी का रुख रहा। कॉमेक्स पर सोना 5,050 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बाद में 63.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,982.70 डॉलर पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी 77.55 डॉलर पर खुलकर 75.95 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई। सतीश मोरे/17फरवरी ---