व्यापार
17-Feb-2026
...


- सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक टूटा, निफ्टी 25600 के नीचे नई दिल्ली (ईएमएस)। एशियाई बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में इंडेक्स पर दबाव साफ दिखाई दिया। खासकर बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली के चलते प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी आई। हालांकि आईटी शेयरों में खरीदारी ने गिरावट को कुछ हद तक थामने की कोशिश की, लेकिन मेटल शेयरों में बिकवाली ने बाजार की चाल को सीमित कर दिया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 83,197 अंक पर गिरावट के साथ खुला। खुलने के बाद भी इसमें कमजोरी बनी रही। सुबह शुरुआत के बाद सेंसेक्स 165.35 अंक की गिरावट के साथ 83,111.80 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 25,637 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 25,600 के नीचे फिसल गया। सुबह शुरुआत के बाद यह 72 अंक की गिरावट के साथ 25,610.75 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंक उछलकर 83,277.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 211.65 अंक की बढ़त के साथ 25,682.75 पर बंद हुआ। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक निफ्टी 50 ने दैनिक चार्ट पर बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न बनाया है। यह पैटर्न संभावित ट्रेंड रिवर्सल और मजबूत तेजी की शुरुआत का संकेत माना जाता है। यदि आने वाले सत्रों में इस पैटर्न की पुष्टि होती है, तो बाजार में रिकवरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल निवेशकों की नजर बैंकिंग और मेटल सेक्टर की चाल पर बनी रहेगी, क्योंकि इन्हीं क्षेत्रों की दिशा से बाजार की अगली चाल तय होने की संभावना है। वहीं मंगलवार को एशियाई शेयरों में मामूली बढ़त हुई क्योंकि छुट्टियों की हल्की ट्रेडिंग में वॉल्यूम कम रहा, और निवेशक इस हफ़्ते के आखिर में आने वाले नए आर्थिक डेटा पर ध्यान दे रहे थे। सतीश मोरे/17फरवरी ---