राज्य
17-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) मूलतः टिमरनी हरदा के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है और वह करीब एक साल पहले इन्दौर आकर अपने भाई के साथ यहां श्रीराम नगर में रहते हुए कांच का काम कर रहा था। दो महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अक्षय पुत्र रामनाथ उम्र चौबीस साल है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या के कारण का खुलासा हो सके। पुलिस ने अक्षय का मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल में मंगेतर के कई मिस्ड कॉल मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आनंद पुरोहित/ 17 फरवरी 2026