17-Feb-2026
...


- ईओडब्ल्यू जबलपुर टीम ने रंगे हाथ दबोचा, - रिटार्यड कर्मचारी से ग्रेच्युटी भुगतान के लिये मांगी थी रकम भोपाल(ईएमएस)। ईओडब्ल्यू जबलपुर टीम ने नगर पालिका परासिया(छिंदवाड़ा)के एकांउटेंट शैलेन्द्र शर्मा को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया है। आरोपी ने रिटार्यड कर्मचारी से ग्रेच्युटी भुगतान के लिये 25 हजार की रिश्वत की मांग की थी। विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार परासिया, जिला छिंदवाड़ा निवासी फरियादी लाल जी पिता सुन्दर लाल पिंडपारोची ने 13 फरवरी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर में लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया की वह सफाई कर्मी के पद से अगस्त 2025 में रिटायर्ड हुआ है। सेवा निवृत्त होने के बाद विभाग से मिलने वाली ग्रेच्युटी फंड नही मिले है, और पेंशन भी नही बनी है। ग्रेच्युटी फंड व पेंशन के लिये नगर पालिका डोंगर परासिया के एकांउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा से संपर्क करने पर उन्होनें ग्रेच्युटी फंड व पेंशन जारी करने के ऐवज में 25 हजार रुपये की मांग की। फरियादी से आरोपी ने 20 हजार रुपये ले लिये थे। बाकी की रकम न मिलने पर आरोपी शैलेन्द्र शर्मा रिटायर्ड सफाई कर्मी के फंड और पेंशन का भुगतान रोक कर परेशान कर रहा था। शुरुआती जॉच में आरोपी एकांउटेंट रिश्वत की मांग सही पाये जाने पर विभाग ने उसे दबोचने के लिये योजना तैयार की। प्लानिंग के तहत 17 फरवरी को ईओडब्ल्यू टीम ने आरोपी शैलेन्द्र शर्मा एकांउटेंड को कार्यालय नगर पालिका डोंगर परासिया जिला छिंदवाड़ा में उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया जब वह फरियादी से रिश्वत की रकम ले रहा था। आरोपी के खिलाफ विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराअो के तत कार्यवाही की गई है। जुनेद / 17 फरवरी