कांकेर(ईएमएस)। जिले के किसानों को आधुनिक और किफायती खेती से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में रूरल टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना की गई है। केंद्र का शुभारंभ विधायक आशाराम नेताम तथा छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने किया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वावधान में स्थापित इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य पशु-चलित कृषि यंत्रों के माध्यम से खेती को सरल, किफायती और लाभप्रद बनाना है। यहां किसानों के लिए तेंदुआ हल, पैडलर और बियासी हल जैसे उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र हरिदास तायड़े ने बताया कि एक जोड़ी बैलों से लगभग 0.5 से 1 हार्स पावर तक शक्ति प्राप्त की जा सकती है, जिससे खेती में समय और लागत दोनों की बचत होती है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से छोटे और सीमांत किसानों को विशेष लाभ मिलेगा। ईएमएस(राकेश गुप्ता)18 फरवरी 2026